शराब के साथ दो गिरफ्तार

धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलनचक पुल के समीप से उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बांका. धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलनचक पुल के समीप से उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसमें रजौन नवादा बाजार थाना क्षेत्र के बाबरचक निवासी बबलू कुमार को 6.600 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि चांदन थाना क्षेत्र से सातों गांव निवासी संतोष मुर्मू को 12 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब सेवन के आरोप में दो व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. उक्त सभी व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >