युवक को बंधक बनाकर मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी गांव में फरवरी माह में गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी गांव में फरवरी माह में गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. घटना 10 फरवरी 2026 की है. बेलारी गांव निवासी मो सयाज उर्फ अनमोल को कुछ लोगों ने घर में बंधक बनाकर हथियार थमाया और उसके साथ मारपीट की. इस संबंध में उसकी मां राबिया बेगम ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. थाना कांड संख्या 39/26 में उन्होंने गांव के ही मो फैसल, मो ओवैस सहित चार लोगों पर आरोप लगाये.. राबिया बेगम ने पुलिस को एक वीडियो साक्ष्य भी सौंपा, जिसमें युवक को धमकाते और जबरन हथियार पकड़ाकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मो मुदुसिर और मो अब्बास को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि युवक को गलत तरीके से फंसाया गया था. मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dhiraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >