अलग- अलग कांड के दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने दो अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दो अलग-अलग कांड के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

शंभुगंज. पुलिस ने दो अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दो अलग-अलग कांड के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित चुटिया पहाड़ गांव के मो. मकबूल पिता स्व. इसराफिल है. जबकि दूसरा आरोपी टीना गांव के पिंकू कुमार पिता शंभू मंडल है. जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चुटिया पहाड़ गांव के नामजद आरोपी मकबूल काफी दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि वह घर पर है. जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए मकबूल को गिरफ्तार कर लिया. इसी क्रम में पुलिस ने टीना गांव में भी छापेमारी करते हुए मारपीट कांड के फरार चल रहे नामजद अभियुक्त पिंकू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जहां दोनों को सीएचसी शंभुगंज में मेडिकल जांच करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में वारंटियों और नामजद अभियुक्तों और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >