कांग्रेसियों ने भागलपुर के दिवंगत पार्टी जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

भागलपुर जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के आकस्मिक निधन के उपरांत मंगलवार को शहर के गांधी आश्रम में शोक सभा आयोजित हुई

बांका. भागलपुर जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के आकस्मिक निधन के उपरांत मंगलवार को शहर के गांधी आश्रम में शोक सभा आयोजित हुई. पार्टी के जिलाध्यक्ष सह दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा के दौरान मौजूद कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इस मौके पर प्रमुख रुप से सुरेश यादव, आनंद कृष्ण सिंह, विनय कापरी, शमी हाशमी, सच्चिदानंद साह, मो तकीब, महेश मिश्रा, संतोष सिंह सहित दर्जनों पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dhiraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >