जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का दिया प्रशिक्षण

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का दिया प्रशिक्षण

शंभुगंज. आईटी भवन शंभुगंज परिसर स्थित मिनी सभागार में सोमवार को पंचायत सचिव सह जन्म एवं मृत्यु रजिस्टार एवं कार्यपालक सहायक का प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पंचायत सचिव सह जन्म-मृत्यु रजिस्टार व कार्यपालक सहायक को जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. सभी को पंचायत में कितने रजिस्टर रखने व रजिस्टर ससंधानरण करने के संबंध में बताया गया. मौके पर विकास मित्र प्रखंड समन्वयक विशेश्वर कुमार रजक, पंचायत सचिव सह जन्म-मृत्यु रजिस्टार, सूर्यदेव कुमार, नागेन्द्र कुमार, राजीव कुमार पांडेय, श्रवण कुमार पासवान, प्रभाकर कुमार भगत, नवीन कुमार, निसार अहमद, मो मोअज्जम सुलतान, राजेश कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >