भूमिहारा गांव से ट्रैक्टर चोरी

चोरों ने भूमिहारा गांव से सोमवार की रात स्वराज ट्रैक्टर की चोरी कर ली. हालांकि, गुलनी गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी कर ट्रैक्टर लेकर भागने की घटना कैद है.

शंभुगंज. चोरों ने भूमिहारा गांव से सोमवार की रात स्वराज ट्रैक्टर की चोरी कर ली. हालांकि, गुलनी गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी कर ट्रैक्टर लेकर भागने की घटना कैद है. इस आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत भूमिहारा गांव के बच्चन चौधरी पिता टैंगो चौधरी अपने ट्रैक्टर को अपने घर के मिठाई दुकान के पास नित्य दिन की भांति खड़ा कर दिया था, जो कि सोमवार की रात करीब बारह बजे के बाद चोरों ने ट्रैक्टर को चोरी कर जिलानी पथ से होकर ले भागा. घटना की शिकायत थाना में की गयी. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि छापेमारी की जा रही है. जल्द ही चोरी की गयी ट्रैक्टर को बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >