बांका. सदर थाना क्षेत्र के बलारपुर गांव से पुलिस ने गैर जमानतीय तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया है कि न्यायालय से उक्त गांव के अशोक तांती, मनोज तांती व बच्ची तांती के विरुद्ध वारंट जारी हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
बलारपुर गांव से तीन वारंटी गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के बलारपुर गांव से पुलिस ने गैर जमानतीय तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया है
