शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया

बांका. उत्पाद टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसमें कटोरिया थाना अंतर्गत नकटी मोड़ के समीप से एक बाइक सवार चोरकोल निवासी अनिल यादव एवं प्रकाश यादव को एक लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि धोरैया थाना अंतर्गत बिरनिया नहर के समीप से चैनपुर निवासी विपिन कुमार को 18 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही दोनों बाइक को जब्त की गयी. धोरैया चेक पोस्ट से दुबारा शराब सेवन के आरोप में भागलपुर नयाटोला गोराडीह निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >