Banka News : दो बाइक की टक्कर में देवर-भाभी समेत तीन लोग हुए घायल

कटोरिया बाजार के बांका रोड में बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप सोमवार को दो बाइक के बीच पीछे से हुई टक्कर में देवर-भाभी सहित तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट Banka News : कटोरिया बाजार के बांका रोड में बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप सोमवार को दो बाइक के बीच पीछे से हुई टक्कर में देवर-भाभी सहित तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घायलों में कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौन गांव के मढ़ियापट्टी मुहल्ला निवासी नरसिंह यादव की 38 वर्षीया पत्नी लीलावती देवी व उसका देवर त्रिवेणी यादव (34 वर्ष) पिता नंदकिशोर यादव एवं आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा मोड़ गांव निवासी मोहन दास का 18 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार दास शामिल हैं. स्थानीय लोगों एवं पुलिस गश्ती दल के सहयोग से सभी घायलों को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी यादव अपनी भाभी को लेकर बाइक द्वारा कटोरिया बाजार डॉक्टर के पास आ रहा था. तभी राधानगर स्थित ससुराल से लौट रहे मुन्ना दास की बाइक से बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >