सूने घर से लाखों का जेवरात लेकर फरार हुए चोर

सूने घर से लाखों का जेवरात लेकर फरार हुए चोर

पंजवारा. थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिसको लेकर गृहस्वामी निरंजन प्रसाद सिंह ने पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. आवेदन में बताया गया है कि वे लोग अपनी नातिन की शादी समारोह में शामिल होने दुमका गये थे. इसी दौरान सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने का हार का सेट, मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये हैं एवं इसके साथ ही अलमीरा में रखे 70 हजार रुपये की नकदी पर भी चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया. पूरे मामले पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि लखपुरा गांव में चोरी की एक घटना सामने आयी है, जिसमें केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >