डोकी सबलपुर विद्यालय में इको क्लब का आयोजन

क्षेत्र के सबलपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोकी सबलपुर में बुधवार को इको क्लब के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पंजवारा. क्षेत्र के सबलपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोकी सबलपुर में बुधवार को इको क्लब के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बिहार सरकार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को प्रकृति के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ संदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई, जबकि संचालन पिंकी कुमारी ने किया. इस अवसर पर शिक्षक दिवेश कुमार सिंह, प्रणय कुमार, यशवंत कुमार, चंदन कुमार, ज्ञानदेव कुमार, विकास कुमार, अनिष कुमार, वीरेंद्र रजक एवं गणेश ठाकुर के साथ शिक्षिकाएं सारिका कुमारी, लता कुमारी, नेहा कुमारी, नम्रता कुमारी और सबा जमा उपस्थित रहीं. शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने छात्रों को पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. साथ ही यह भी बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्रों ने पेंटिंग और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता प्रस्तुत की. बच्चों की पेंटिंग में हरियाली, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिए. प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की समा खातून, शगुफ्ता खातून और मानताशा खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा 11वीं की आरती कुमारी द्वितीय तथा ज्योति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. कक्षा 9वीं में अमित कुमार और कृष्णा कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रीति कुमारी द्वितीय और काजल कुमारी तृतीय रहीं. कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >