बेलहर (बांका) से अभय कुमार “सोनू ” की रिपोर्ट:
बेलहर थाना क्षेत्र के बदला गांव में पुलिस ने मारपीट मामले से जुड़े दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.Late Night Raid में पुलिस को मिली सफलता
थानाध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बदला गांव में छापेमारी की.इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे बिंदेश्वरी तुरी और लखन यादव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के खिलाफ पहले से न्यायालय का वारंट जारी था.
कोर्ट में गवाही नहीं देने पर जारी हुआ था वारंट
पुलिस के अनुसार दोनों वारंटी को मारपीट मामले में न्यायालय में साक्ष्य के तौर पर गवाही देने के लिए उपस्थित होना था.लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद दोनों लगातार अनुपस्थित रहे और फरार चल रहे थे. इसके बाद न्यायालय ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था.जिले में तेज हुई Police Action
बेलहर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है.रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
