कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
कटोरिया थाना क्षेत्र के मोहपत्ता गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने सल्फास की गोली खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया. युवक की हालत गंभीर होने पर उसे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया.घरेलू विवाद के बाद उठाया खतरनाक कदम
जानकारी के अनुसार मोहपत्ता गांव निवासी 30 वर्षीय किशन यादव ने पारिवारिक विवाद के दौरान गुस्से में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया.किशन यादव, कंदेश यादव का पुत्र बताया गया है. परिजनों के अनुसार कीटनाशक खाने के कुछ ही देर बाद युवक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.
हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
युवक की स्थिति गंभीर होते देख परिवार के लोग उसे तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार और डॉ मुकेश कुमार की देखरेख में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया.गंभीर स्थिति में देवघर रेफर
डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया.घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा.
