कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर कांवरिया धर्मशाला के निकट बुधवार की शाम अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इस दुर्घटना में सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत ताराडीह गांव निवासी मो सिदिक अंसारी का पुत्र मो आजाद, मो नासीर अंसारी का पुत्र सगीर अंसारी व मो उसमान अंसारी का पुत्र नौसाद अंसारी घायल हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक कटोरिया बाजार से अपने घर ताराडीह जा रहे थे. कांवरिया धर्मशाला के निकट सामने से आ रही अनियंत्रित ऑटो से बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. दुर्घटना की सूचना पर थाना के 112 नंबर की गश्ती दल भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की. इधर दुर्घटना की खबर पर जख्मी युवकों के परिजन भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे.
अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर कांवरिया धर्मशाला के निकट बुधवार की शाम अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
