फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी कोझी पंचायत अंतर्गत रजवाड़ा गांव में करोड़ों रुपये के लागत से बनने वाले सरकार भवन संवेदक की लापरवाही से अधर में लटका हुआ है. इस संबंध में रजवाड़ा, दौलतपुर, सिमरी कुंडा, मोहनपुर आदि गांव निवासी राम रंजन सिंह, अजीत प्रसाद सिंह, विवेकानंद सिंह, विमल कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, हजारी मांझी, महिपाल लाल मांझी, कार्तिक यादव आदि ने बताया कि रजवाड़ा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर अंचल अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा बिहार सरकार के जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए सरकार भवन बनाने को लेकर आदेश दिया गया था. वहीं इस स्थल को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह के द्वारा पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर जिला पदाधिकारी बांका को प्रतिवेदन समर्पित किया गया था. जिस आधार पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं पूर्व के जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया था. इसी आधार पर यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले सरकार भवन को लेकर आदेश पारित किया गया था. इस आधार पर वर्षों से लटके सरकार भवन बनाने को लेकर कार्य आरंभ की गयी. जिसमें नीव की खुदाई करते हुए कुछ कार्य करते हुए संवेदक फरार हो गया है. जिसके चलते पंचायत सरकार भवन राजवाड़ा में बनने वाले निर्माण कार्य आधार में लटका हुआ है. इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि माफी पुस्तिका दर्ज होने के बाद भी संवेदक को राशि आवंटन नहीं हो पायी है. जिस कारण रजवाड़ा गांव में बनने वाले करोड़ों रुपए के लागत से सरकार भवन आधार में लटका हुआ है.
संवेदक की लापरवाही से अधर में लटका पंचायत भवन, लोगों में आक्रोश
प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी कोझी पंचायत अंतर्गत रजवाड़ा गांव में करोड़ों रुपये के लागत से बनने वाले सरकार भवन संवेदक की लापरवाही से अधर में लटका हुआ है.
