बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर, कपड़े एवं नकदी की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी जयशंकर सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि रविवार की रात हमलोग सभी परिवार घर में सोये थे. इसी क्रम में अज्ञात चोर मेरे घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसा गया. जिस रूम में हम लोग सोये थे, उसका बाहर से कुंडी बंद कर अन्य कमरे के अलमारी में रखा जेवर, कपड़ा, नकदी आदि की चोरी कर ली तथा तीन-चार बक्सा घर के बाहर गली में ले जाकर तोड़कर उससे सारा सामान निकाल लिया गया है. सुबह होने पर जब जागे तो मेरे कमरे की दरवाजा बाहर से बंद होने के बाद हल्ला करने पर आसपास के लोग आये और दरवाजा खोला तब हम लोग बाहर आये. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाये लाखों के जेवरात व नकदी
थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर, कपड़े एवं नकदी की चोरी कर ली.
