सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन की चोरी

पिकअप वाहन को दुकान के समीप सड़क के किनारे खड़ी किया था

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करंजा गांव से पिकअप वैन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पिकअप वाहन के मालिक मनीष कुमार साह और उससे वाहन की खरीदारी करने वाले सुधांशु साह शंभुगंज थाना पहुंचे और अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अब्जुगंज के मनीष कुमार साह से पिकअप वाहन बीआर 10जी 3093 को करंजा गांव के सुधांशु साह के द्वारा खरीदारी किया गया था. लेकिन उक्त गाड़ी को अभी तक करंजा गांव के सुधांशु साह के नाम से ट्रांसफर नहीं किया गया है. इस दौरान सुधांशु साह अपने पिकअप वाहन को दुकान के समीप सड़क के किनारे खड़ी किया था. जहां सोमवार की देर रात चोरों ने पिकअप वाहन की चोरी कर ली. जब सुधांशु साह सुबह जगे तो पिकअप वाहन नहीं देख दंग रह गये. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से जांच किया तो पता चला की रात्रि के 1:05 पर गाड़ी को चोरो ने खेसर की ओर चोरी कर ले भागा है. जिसके बाद वाहन की काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर पीड़ित वाहन मालिक मनीष कुमार साह और सेकंड ऑनर सुधांशु साह शंभुगंज थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए अज्ञात चोर के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >