घर से नकदी व आभूषण सहित अन्य सामानों की हुई चोरी

कटोरिया के कांवरिया धर्मशाला के निकट एक घर से अज्ञात चोरों ने गेट तोड़कर तीस हजार रुपये नकदी सहित आभूषण, अन्य सामान व जरूरी कागजातों की चोरी कर ली.

कटोरिया. कटोरिया के कांवरिया धर्मशाला के निकट एक घर से अज्ञात चोरों ने गेट तोड़कर तीस हजार रुपये नकदी सहित आभूषण, अन्य सामान व जरूरी कागजातों की चोरी कर ली. घटना के संबंध में गृहस्वामी नरेश प्रसाद तांती ने रविवार को थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि अहले सुबह नींद टूटने पर देखा कि ट्रंक टूटा हुआ है, सामान बिखरे हुए हैं. घर के पीछे का लोहे का ग्रील भी टूटा था. गृहस्वामी के अनुसार, चोरी गए सामानों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >