बबुरा चौक पर स्थित जेनरल स्टोर से चोरी

बबुरा चौक पर स्थित जेनरल स्टोर से चोरी

धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा चौक पर स्थित एक जेनरल स्टोर से अज्ञात चोरों ने सामान की चोरी कर ली. इसको लेकर बबुरा गांव निवासी दुकानदार विकास यादव ने धनकुंड थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि शनिवार की सुबह जब उसने दुकान खोला तो दुकान में रखा सामान गायब पाया. आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था. बताया है कि बबूरा चौक स्थित अंबेडकर चौपाल पर असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों द्वारा देर रात तक जुआ खेला जाता है. जैसे ही मौका मिलता है, वे लोग चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. इस संदर्भ में धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >