घर के आगे कूड़ा रखने का विरोध करने पर युवक को पीटकर किया जख्मी

युवक को पीटकर किया जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में घर के आगे कूड़ा रखने का विरोध करने पर एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी आदित्य कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ रतन रोशन के द्वारा किया गया. जख्मी युवक ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह ट्युशन पढ़कर वापस अपने घर आया तो देखा कि उनका पड़ोसी रोजी कुमारी जबरन उनके घर के आगे कूड़ा डाल दिया है. जब उन्होंने कूड़ा डालने का विरोध किया तो मनीष कुमार, रोजी कुमारी अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >