चूल्हा में आग लगाने के दौरान युवक का हाथ झूलसा

शहर के विजयनगर मोहल्ला में चूल्हा जलाने के दौरान एक युवक का हाथ बुरी तरह से झूलस गया. बताया जा रहा है कि उक्त मोहल्ला निवासी पीयूष कुमार ने शुक्रवार की शाम अपने घर में मिट्टी के चूल्हा में लकड़ी को जलाने के मिट्टी तेल डाल कर जैसे ही माचिस जलाया कि आग युवक के हाथ में पकड़ लिया.

बांका. शहर के विजयनगर मोहल्ला में चूल्हा जलाने के दौरान एक युवक का हाथ बुरी तरह से झूलस गया. बताया जा रहा है कि उक्त मोहल्ला निवासी पीयूष कुमार ने शुक्रवार की शाम अपने घर में मिट्टी के चूल्हा में लकड़ी को जलाने के मिट्टी तेल डाल कर जैसे ही माचिस जलाया कि आग युवक के हाथ में पकड़ लिया. जिसके बाद युवक चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया. हालांकि जब तक लोगों ने आग को बुझाया जब तक युवक का एक हाथ झूलस चुका था. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >