खेत से बकरी भगाने पर युवक को पीटकर किया जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के कापरीचक गांव में बकरी भगाने के आरोप में एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कापरीचक गांव में बकरी भगाने के आरोप में एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी प्रदीप कापरी का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में डॉ.अपुर्व अमन सिंह ने किया. चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि सोमवार की संध्या गांव के ही शंकर यादव की बकरी उनके खेतों में लगी फसल को बर्बाद कर रही थी. सूचना मिलने पर वह खेत पहुंचकर बकरी को खेत से भगा दिया. थोड़ी देर के बाद शंकर यादव अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उनके खेत पर पहुंच गये तथा लाठी डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी युवक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >