Banka News : आज शुष्क रहेगा मौसम, आसमान में छाये रहेंगे बादल

जिले में विगत सप्ताह से उमस के साथ भीषण गर्मी जारी है. दिन का तापमान एक समान रहेगा, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मौसम में बदलाव के संकेत है.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट Banka News : जिले में विगत सप्ताह से उमस के साथ भीषण गर्मी जारी है. दिन का तापमान एक समान रहेगा, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मौसम में बदलाव के संकेत है. आसमान में बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. दोपहर बाद पूरबा हवा चलने की संभावना है. वहीं मौसम में बदलाव होने के बाद जिले के एक दो जगहों पर हल्की व मध्यम बारिश भी हो सकती है.

23 से 27 मई तक दक्षिण बिहार में मौसम बदलेगा, आंधी-बारिश के आसार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 27 मई के दौरान दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वानुमान के मुताबिक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गयी है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत और दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने का अनुमान है. साथ ही 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि तेज आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में रखे अनाज एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें. वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की गयी है. ज्ञात हो कि जिले में शुक्रवार को भी तापमान सामान्य रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. शाम के समय में मेघ गर्जन के साथ हवा चली. कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >