शंभुगंज-असरगंज सड़क पर असंतुलित होकर गिट्टी लोड ट्रक पलटा, हताहत नहीं
शंभुगंज.
शंभुगंज-असरगंज मुख्य सड़क पर चटमा दूध डेयरी के समीप एक गिट्टी लोड ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की रात में हुई है. स्थानीय लोगों ने चालक को झपकी आने से घटना का कारण बताया है. समीप के मालतेघड़ा गांव के कई लोगों ने बताया कि गहरी निंद में थे. इसी बीच अचानक जोरदार आवास सुन जगे और घर से बाहर सड़क पर निकले. ट्रक खेत में पलटी मार दी थी. किसी तरह ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया हैं. शंभुगंज-असरगंज सड़क पर बेकाबू ट्रक चालक की लापरवाही से लगातार दुर्घटना हो रही है. हाल के दिनों में चटमा गांव में ट्रक की ठोकर से घर का चहारदीवारी धराशायी हो गया. इसके पहले बढ़ैत मैया चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में ठोकर मारकर तहस-नहस कर दिया था.
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.