चोरी के ट्रैक्टर और चालक को कजरैली पुलिस को सौंपा

चोरी के ट्रैक्टर और चालक को कजरैली पुलिस को सौंपा

बौंसी. बौंसी पुलिस के द्वारा 20 मार्च को चोरी की गई ट्रैक्टर को बरामद करने का काम किया गया है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बौंसी थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव समीप से एक ट्रैक्टर को बरामद किया गया है. बरामद ट्रैक्टर भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र से 20 मार्च को चोरी कर ली गयी थी. बताया गया कि इस मामले में कजरैली थाना में कांड संख्या 26 /25 दर्ज भी किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के ट्रैक्टर को बरामद किया है और कजरैली थाना को इसकी जानकारी भी दे दी. कजरैली पुलिस के द्वारा बौंसी थाना पहुंचकर मामले की पड़ताल की गयी. बताया गया कि बरामद ट्रैक्टर को बौंसी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी गोविंद यादव का पुत्र गुड्डू यादव चलाकर ले जा रहा था. जिसे बौंसी थानाध्यक्ष के साथ-साथ पुलिस अवर निरीक्षक बृजेश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक विनयकांत व अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से पकड़ा गया. ट्रैक्टर और चालक को कजरैली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >