BANKA : नाननपैर गांव में जर्जर बिजली तारों के टूटने का सिलसिला जारी

प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के नाननपैर गांव में जर्जर विद्युत तारों के कारण ग्रामीणों की जान सांसत में है .आलम यह है कि आए दिन जर्जर विद्युत तारों के टूटने का सिलसिला जारी है.

धोरैया( बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :

प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के नाननपैर गांव में जर्जर विद्युत तारों के कारण ग्रामीणों की जान सांसत में है .आलम यह है कि आए दिन जर्जर विद्युत तारों के टूटने का सिलसिला जारी है. इसको लेकर समाजिक कार्यकर्ता विवेकानंद सिंह ने विभाग के वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर जर्जर विद्युत तारों को यथाशीघ्र बदलने की मांग की है. समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे क्षेत्र में बिजली तारों की अत्यंत दयनीय स्थिति है .क्षेत्र में लगे बिजली के तार पूरी तरह से रद्दी और जर्जर हो चुके हैं. स्थिति इतनी गंभीर है कि आए दिन ये तार गलकर नीचे गिर जाते हैं. तारों के इस तरह बार-बार टूटने से हर समय किसी बड़ी अनहोनी या जान-माल की क्षति होने का खतरा बना रहता है. विशेषकर बारिश के मौसम तथा तेज हवा चलने पर स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे ग्रामीणों में हमेशा भय का माहौल व्याप्त रहता है. समाजिक कार्यकर्ता ने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन पुराने और गल चुके तारों को हटाकर नए केबल लगवाने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >