सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ आचार्य कार्यशाला का दूसरा दिन

त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन का कार्यक्रम मंगलवार को उत्साह, ऊर्जा और सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

बौंसी. परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, बौंसी में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन का कार्यक्रम मंगलवार को उत्साह, ऊर्जा और सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेंद्र प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने नयी शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया. उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए वर्षभर की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. साथ ही आचार्यों के व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विकास पर विशेष बल दिया गया. कार्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने पर गहन मंथन किया गया. शिक्षकों को शिक्षण में नवाचार अपनाने तथा अपनी पद्धति को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षाचार्य एवं दिवसाधिकारी का निर्धारण किया गया तथा आचार्य भारती का गठन भी किया गया. साथ ही वर्षभर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं जयंती समारोहों की रूपरेखा तय की गयी. कार्यक्रम में सभी आचार्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यशाला को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >