धावा दल ने बेलहर व साहबगंज बाजार से दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

धावा दल ने बेलहर व साहबगंज बाजार से दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

दुकानदार के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर व साहबगंज बाजार में श्रम परिवर्तन विभाग के धावा दल ने गुरुवार को छापामारी कर दो बाल श्रमिकों को दो अलग-अलग दुकानों से मुक्त कराया. छापामारी के क्रम में साहबगंज बाजार सुल्तानगंज रोड से सतीश मोटरसाइकिल गैरेज में काम कर रहे बारा गांव के बाल श्रमिक पीयूष कुमार को तथा बेलहर बाजार के एक पिज़्ज़ा दुकान से काम कर रहे बेलहर बस्ती गांव के बाल श्रमिक मनीष कुमार को मुक्त कराया गया. इस मौके पर श्रम परिवर्तन विभाग के धावा दल टीम में बेलहर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर, धोरैया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभीषण कुमार, अमरपुर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी राहुल, कटोरिया श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रिचा कुमारी एवं चाइल्डलाइन के सुपरवाइजर मोहम्मद बरहन कोशर व सुधांशु शेखर शामिल थे. बेलहर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों दुकानदार बारा गांव के सतीश कुमार पंडित एवं बेलहर गांव के कुंदन कुमार के विरुद्ध बाल व किशोर श्रम अधिनियम 1986 के अंतर्गत संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया गया है. वहीं दोनों बाल श्रमिक को जिला बाल कल्याण समिति बांका में सुपुर्द किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >