सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य व गायन से दर्शकों का मन मोहा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य व गायन से दर्शकों का मन मोहा

बांका. बिहार दिवस पर रविवार को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रतिभागियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह व एकल गायन की प्रस्तुति दी. जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में प्रेम डांस एकेडमी बांका के द्वारा शिव तांडव समूह नृत्य की प्रस्तुति सृष्टि व ग्रुप के द्वारा दी गयी. एकल कथक नृत्य एसएनएस उ.वि. मोहनपुर बाराहाट की छात्रा श्रुति रंजना, एकल गायन में ऐसी लागी लगन गीत पर उ.म.वि. तेलिया की छात्रा रोहिनी लता के द्वारा प्रस्तुति दी गयी. एमके पब्लिक स्कूल बौंसी के छात्राओं के द्वारा केसरिया बालन समूह नृत्य पर प्रस्तुति दी गयी. पीबीएस कॉलेज की छात्रा आकांक्षा के द्वारा आजु मिथिला नगरिया गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गयी. इसके अलावा अन्य विद्यालयों के प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >