कल थम जायेगा बांका में चुनाव प्रचार का शोर, मतदान 11 को

कल थम जायेगा बांका में चुनाव प्रचार का शोर, मतदान 11 को

बांका. जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान होगा. इसको लेकर नौ नवंबर यानी रविवार शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जायेगा. 11 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा. सभी प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए आठ व नौ नवंबर शाम पांच बजे तक ही वक्त शेष रह गया है. इस बीच प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को गति दे दी है. प्रमुख प्रत्याशियों का कई दल अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं. डोर-टू-डोर कैंपेन जारी है. आठ और नौ को कई चुनावी सभाएं भी होनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >