सांसद ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

सांसद ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

बौंसी. जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित वन महोत्सव में बांका सांसद गिरधारी यादव ने भी शिरकत की. शनिवार को यहां पहुंचकर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम परियोजना के तहत पौधरोपण भी किया. इसके पूर्व विद्यालय के एनसीसी कैडेट और स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए सांसद को विद्यालय के सभागार तक लाया. जहां अंग वस्त्र, बुके और प्रतीक चिन्ह भेंट कर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार पांडे ने स्वागत किया. प्रभारी प्रधानाचार्य ने सांसद को विद्यालय के विकास को लेकर एक अनुरोध पत्र भी दिया है. इसे सांसद के द्वारा स्वीकार किया गया और पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया है. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, छात्र, छात्रा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >