लापता पुत्र के बरामदगी को लेकर मां ने थाना में दिया आवेदन

लापता पुत्र के बरामदगी को लेकर मां ने थाना में दिया आवेदन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के तारडीह गांव निवासी अजय प्रसाद सिंह की पत्नी सीता देवी ने अपने 13 वर्षीय पुत्र के लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज करायी है. कहा है कि गत 8 जुलाई को घरेलू विवाद के बाद उनका बेटा लव कुमार सिंह उर्फ मनखुश कुमार घर से बिना किसी को कुछ बताये निकल गया. अगले दिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि लव कुमार बांदा में है और उसे घर पहुंचाने के लिए एक हजार रुपये की मांग की. महिला ने विश्वास कर उस नंबर पर पैसे भेज दिये, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी उनका बेटा वापस नहीं लौटा. उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था, वह ट्रू कॉलर पर अशोक राम नाम से सेव है और उसकी लोकेशन बांदा दिखा रहा है. उन्हें आशंका है कि उनका पुत्र अभी भी वहीं कहीं बंधक बनाकर रखा गया है. मामले को लेकर अमरपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >