नेत्र चिकित्सा कक्ष का चिकित्सा प्रभारी ने किया शुभारंभ

रेफरल अस्पताल में नेत्र चिकित्सा कक्ष का गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया

अमरपुर. रेफरल अस्पताल में नेत्र चिकित्सा कक्ष का गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया. मौके पर चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण के अन्तर्गत चयनित एजेंसी ए. एसजी होस्पीटल प्राईवेट लिमिटेड द्वारा नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार साह तथा डॉ अनुप कुमार की अस्पताल में प्रतिनियुक्ति किया गया है. उन्होंने बताया कि आंखों की बीमारी से संबंधित बढ़ते अंधापन को नियंत्रित करने के लिए यह कार्यक्रम एक वरदान साबित होगी. पूर्व में अस्पताल में नेत्र से संबंधित मरीजों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब नेत्र संबंधित मरीजों के लिए रेफरल अस्पताल में दो डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति किया गया है. मौके पर प्रबंधक रिषी कुमार, बीसीएम सोनम भारती, अभिषेक कुमार घोष समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >