फरार महिला का पति दे रहा धमकी

शंभुगंज थाने में महिला ने लगायी गुहार

शंभुगंज. हुजूर मेरा पति गांव के ही दूसरे की पत्नी को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो गया. अब महिला के पति और उसके परिजन मुझे तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं. अब हम जाएं तो कहां जाएं, हमारे पति के साथ-साथ उसकी प्रेमिका को बरामद कर दीजिए. उक्त बातें शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव की महिला पिंकी देवी पुलिस से कहकर गुहार लगा रही थी. जानकारी के अनुसार छोटी भरतशिला गांव के अमित रजक पत्नी व दो पुत्र और एक पुत्री के रहते दो बच्चे की मां को प्रेम प्रसंग में लेकर घर से ही फरार हो गया है. इसके बाद फरार हुई महिला के पति ने आरोपित अमित रजक पर अपनी पत्नी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है. पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी कि आरोपी के पत्नी पिंकी देवी ने अपने तीनों संतान के साथ बुधवार को थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी. पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की कि अगर उसके पति के द्वारा प्रेम प्रसंग में लेकर भागी महिला को बरामद नहीं की जाती है तो गांव के दबंग उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी को अंजाम दे सकते हैं. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >