जमीन विवाद में गेट पर लगे ग्रिल का दरवाजा तोड़ा, थाना में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में जमीन विवाद को लेकर गेट में लगे ग्रिल को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया

शंभुगंज

. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में जमीन विवाद को लेकर गेट में लगे ग्रिल को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. जब दंपती ने घटना का विरोध किया तो दबंग गाली-गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गया. इसके बाद पीड़ित दंपती हरिशंकर प्रसाद सिंह अपनी पत्नी कल्पना सिंह के साथ गुरुवार की दोपहर शंभुगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने भतीजा और उसकी मां के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार बरौथा गांव के हरिशंकर प्रसाद सिंह दिल्ली में रहते थे. जब वह घर आये तो देखा कि जमीन विवाद के कारण उसके घर के गेट पर लगे ग्रिल को तोड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. जब हरिशंकर प्रसाद सिंह ने विरोध किया तो उसके दो भतीजे सहित तीन लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया. वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >