ससुराल आये युवक के साथ ससुर ने की मारपीट, मामला पहुंचा थाना

थाना क्षेत्र के सोतीचक गांव में ससुराल आये युवक के साथ उसके ही ससुर ने गाली-गलौज कर मारपीट की.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के सोतीचक गांव में ससुराल आये युवक के साथ उसके ही ससुर ने गाली-गलौज कर मारपीट की. जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोडीह गांव के सोनू कुमार की शादी वर्ष 2021 में सोतीचक गांव के मनोज दास की पुत्री आशा कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया. इसी बीच जब आशा कुमारी अपने ससुराल से मायके सोतीचक चली आयी तो काफी दिनों तक वहीं रही. इसके बाद उसके पति सोनू कुमार अपनी पत्नी आशा कुमारी को विदाई कराकर ले जाने के लिए सोतीचक गांव पहुंचा. जहां उसे देखते ही उसके ससुर मनोज दास आक्रोशित हो गये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़ित युवक सोनू कुमार थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी है. वहीं मनोज दास ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >