कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार के द्वारा बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया.

अमरपुर. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार के द्वारा बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पनियानाथ पोखर, चंदसार पोखर, फुलवासा पोखर, डुमरामा के पापहरणी पोखर आदि छठ घाट की साफ-सफाई का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सभी छठ घाटों का बुधवार को निरीक्षण किया गया. छठ घाटों पर चैंजिंग रूम, रौशनी का व्यापक इंतजाम किया जायेगा. साथ ही सभी घाटों पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. उन्होंने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ में स्वच्छता का बड़ा ही महत्व है. इसे ध्यान में रखकर सभी घाटों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर किया जा रहा है. इस दौरान स्वच्छता प्रभारी अभिलाषा अपुर्वा, नाजिर दीपक कुमार, ऑपरेटर श्रीकांत कुमार समेत कार्यालय कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >