पुत्रवधु ने सास को मारपीट कर किया जख्मी, थाना में की शिकायत

पुत्रवधु ने सास को मारपीट कर किया जख्मी,

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कुन्था गांव में पुत्रवधू ने सास के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के निर्मला देवी पति स्व. ब्रह्मदेव यादव को तीन पुत्र लालू यादव, नवल यादव और चंदन यादव हैं. नवल यादव की पत्नी निभा देवी और चंदन यादव की पत्नी मधु देवी द्वारा भोजन पानी मांगने पर गाली-गलौज किया जाता था. जब वृद्ध महिला ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो दोनों ने लाठी डंटा के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया. जिसके बाद पीड़ित महिला अपने बड़े पुत्र लालू यादव के साथ थाना पहुंची. जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी महिला को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर जख्मी वृद्ध महिला ने पुत्रवधू निभा देवी और मधु देवी के विरुद्ध शिकायत की है. वहीं मधु देवी और निभा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >