अग्नि पीड़ित के बीच मुखिया ने उपलब्ध कराया खाद्य सामग्री

अग्नि पीड़ित के बीच मुखिया ने उपलब्ध कराया खाद्य सामग्री

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के शोभानपुर पंचायत अंतर्गत ढोढरा जनकपुर गांव में विगत शनिवार को अगलगी की घटना से दो परिवार का घर पुरी तरह से जलकर राख हो गया था. जिस कारण पीड़ित नेमानी मंडल तथा गणेश मंडल का पुरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गये. पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी ने मंगलवार को अपने आवास पर पीड़ित परिवार के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. पंचायत की मुखिया ने पीड़ित परिवार के बीच अपने निजी फंड से चावल, आलू, सरसों का तेल आदि उपलब्ध कराया है. उन्होंने आपदा के इस घड़ी में अग्नि पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सीओ से मिलकर हर संभव सहायता प्रदान कराने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया ने पंचायत वासियों को पुरी सतर्कता बरतते हुए आग से बचाव को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारी दी. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव, मुन्ना यादव, पंचायत के उपमुखिया सुनील कुमार समेत पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >