आरटीआई के तहत मांगी गयी सूचना को अधिवक्ता ने बताया गोल मटोल

आरटीआई के तहत मांगी गयी सूचना को अधिवक्ता ने बताया गोल मटोल

बांका. जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ता सह आरटीआई कार्यकर्ता मनीष कुमार सिंह ने सदर अंचल पर सूचना अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना के जबाव को दिगभ्रमित करने वाला बताया है. इस संबंध में अधिवक्ता ने बताया है कि बांका अंचल के मौजा जमुआ में अवादा पॉवर प्लांट लगाया गया है. जिसके अंदर सरकारी जमीन की भी घेराबंदी कर ली गयी है. जिसकी सूचना मांगने पर अंचल कार्यालय बांका के द्वारा गोल मटोल जबाव दिया गया है. जिस पर संदेह है. अधिवक्ता ने कहा है कि इसको लेकर पुन: आरटीआई से जबाव मांगा जायेगा. चूंकि उक्त प्लांट के अंदर सरकारी जमीन है. जिसे भूमिहीनों को प्रदान की गयी थी. इसको लेकर वंचित परिवारों में भी रोष है. और उनके हक को लेकर आगे की लड़ाई लड़ी जायेगी. उधर अवादा पॉवर प्लांट के एक अधिकारी ने बताया है कि प्लांट घेराबंदी के अंदर सरकारी जमीन है. सरकारी जमीन प्लांट के बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >