एक्स-रे सेंटर का एसी खराब, पंखा भी नहीं कर रहा काम, मरीज परेशान

स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर स्थित एक्स-रे सेंटर के कर्मी व मरीज परेशान हैं. सेंटर में लगे एसी कई माह से खराब हैं, जबकि पंखा भी काम नहीं कर रहा है.

अमरपुर. स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर स्थित एक्स-रे सेंटर के कर्मी व मरीज परेशान हैं. सेंटर में लगे एसी कई माह से खराब हैं, जबकि पंखा भी काम नहीं कर रहा है. विगत दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से एक्स-रे कराने आये मरीजों के साथ-साथ सेंटर में कार्यरत कर्मियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक्स-रे सेंटर में कार्यरत कर्मी ने बताया कि खराब एसी व पंखा को ठीक कराने के लिए कई बार विभाग से शिकायत की गयी, लेकिन आज तक पंखा व एसी ठीक नहीं कराया गया है, जिसके कारण मजबूरन उमस भरी गर्मी में पसीने में भीगकर काम करना पड़ रहा है. यहां प्रतिदिन औसतन 30 से 40 मरीजों का एक्स-रे किया जाता है. मरीज के साथ उनके परिजन भी आते हैं, उन्हें भी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है. उधर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि एक्स-रे सेंटर के संचालक को सेंटर में जल्द ही पंखा लगाने व एसी ठीक कराने का निर्देश दिया गया है. वहीं कंपनी के सुपरवाइजर प्रियरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, वे अभी पटना में हैं. पटना से लौटने के बाद जल्द ही सेंटर का पंखा व एसी ठीक करा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >