क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तेतरिया की टीम हुई विजयी
धोरैया
. चलना पंचायत हिरंबी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. फाइनल मैच तेतरिया बनाम फायटर इलेवन हिरंबी के बीच खेला गया. इसमें तेतरिया ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की और 75 रन बनाये. जिसके जवाब में उतरी हिरंबी की टीम 9 रन से हार गयी. विजेता व उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुखिया प्रतिनिधि मो अनवर ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिभा का संचार होता है. विजेता व उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार के रूप में ट्राफी का वितरण किया गया. मौके पर उपमुखिया सुभाष कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमेश मंडल, ब्रह्मदेव पासवान, शंकर पासवान, ऋतिक, सन्नी, राजेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.