डीएम के निर्देश पर सड़क निर्माण के लिए निकाला गया टेंडर

नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात अंतर्गत सिरायं टोला में अब सड़क और नाला निर्माण का कार्य आरंभ हो जायेगा.

बौंसी. नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात अंतर्गत सिरायं टोला में अब सड़क और नाला निर्माण का कार्य आरंभ हो जायेगा. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर ईओ नेहा रानी के द्वारा इसका टेंडर निकाल दिया गया है. मालूम हो कि 24 लाख 16 हजार की लागत से सड़क और नाला का निर्माण यहां होना है. सड़क और नाला निर्माण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल ने जिलाधिकारी को समस्या का आवेदन लिखकर संबंधित विभाग को निर्देश देने की अपील की थी. बताया जाता है कि पंचानंद यादव के घर से लेकर खखोरनी स्थान तक सड़क निर्माण की मांग की गयी है. शिकायत के बाद मामले में नगर पंचायत द्वारा 24 लाख 16 हजार की राशि से सड़क, नाला और ढक्कन निर्माण के लिए टेंडर निकाली गयी है. टेंडर के बाद काम आरंभ हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >