संदेहास्पद स्थिति में किशोरी की मौत,पिता बोले- हत्या हुई

संदेहास्पद स्थिति में किशोरी की मौत,पिता बोले- हत्या हुई

-पुरानी दुश्मनी में घटना को अंजाम दिए जाने की जतायी आशंका -धनुवसार पंचायत अंतर्गत लहरनिया गांव की घटना कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत अंतर्गत लहरनिया गांव में 14 वर्षीया किशोरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान लहरनियां गांव निवासी राजेश दास की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. पीडित परिजनों ने आशंका जतायी है कि पुरानी दुश्मनी में ही साजिश के तहत हत्या की गयी है. इधर घटना की सूचना पर सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार दल-बल के साथ लहरनियां गांव पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. घटना के संबंध में मृत किशोरी के पिता राजेश दास ने गांव के ही कारू दास, उसकी पत्नी झकसी देवी, पुत्र मुंशी दास व जोधन दास पर साजिश के तहत पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत किशोरी की मां गुरुवार को जंगल लकड़ी चुनने गई थी. किशोरी खुशबू कुमारी घर पर अकेली थी. देर शाम जंगल से वापस घर लौटने के बाद मां ने बेटी को घर के खाट पर अचेतावस्था में पाया. मुंह पर दुप्पटा ढंका हुआ था. मां द्वारा उठाने की कोशिश करने पर पुत्री को मृत मिली. पीड़ित परिजनों ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व गांव के ही उक्त लोगों के साथ विवाद हुआ था. जिसमें कोर्ट में सनहा भी दर्ज करायी गयी थी. इधर किशोरी की हत्या किस तरह या किन कारणों से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा. वहीं सुईया थाना की पुलिस टीम सभी अहम बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >