ऋषिकुंड में स्नान के दौरान किशोरी डूबी, इलाज के लिए ले जाने के दैरान मौत

बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश्वर कुमार की 13 वर्षीय बेटी अदिति कुमारी नहाने के दौरान पानी में डूब गई. काफी देर तक परिजनों की नजर जब अदिति पर नहीं पड़ी. तो गर्मजल कुंड में उसकी काफी खोजबीन किया. तभी देखा कि अदिति गर्म पानी में अचेत पड़ी हुई है.

हवेली खड़गपुर

प्रखंड के ऋषिकुंड में मलमास मेला को लेकर धार्मिक आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह परिवार संग स्नान करने के दौरान बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी एक किशोरी ऋषिकुंड के गर्म जल कुंड में स्थान के दौरान डूब गई. जिसे इलाज के लिए बरियारपुर पीएचसी लाया गया जहां गंभीर हालत में मुंगेर रेफर के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

बताया गया कि बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश्वर कुमार की 13 वर्षीय बेटी अदिति कुमारी नहाने के दौरान पानी में डूब गई. काफी देर तक परिजनों की नजर जब अदिति पर नहीं पड़ी. तो गर्मजल कुंड में उसकी काफी खोजबीन किया. तभी देखा कि अदिति गर्म पानी में अचेत पड़ी हुई है. आनन फानन में उसे उठाकर मेला समिति के कार्यालय लाया गया. जहां मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर भेजा. जहां उसकी प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर रेफर कर दिया गया. लेकिन मुंगेर ले जाने के क्रम में ही रास्ते में ही अदिति ने दम तोड़ दिया. अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि काफी देर तक परिजन स्नान करने के दौरान पानी में डूबी अदिति को देख नहीं पाए थे. ऋषिकुंड सरोवर का गर्म पानी की वजह से वह पानी में बेहोश होकर डूब गई होगी. इधर घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी और घटना से जुड़ी जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINOD RAO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >