अहीरो गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 11 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Banka Accident News: बांका के पंजवारा-धोरैया मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में 11 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर न्याय की मांग की है.

Banka Accident News: बांका जिले के पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय एक मासूम की जान चली गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस से त्वरित कार्रवाई और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की.

सड़क किनारे खड़े मासूम को मारी टक्कर

हादसा अहिरो गांव के समीप हुआ. मृतक की पहचान अहिरो गांव निवासी गुलाम अंसारी के 11 वर्षीय पुत्र सिद्धीक अंसारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सिद्धीक अपने पिता के पास खेत की ओर जा रहा था. उसके पिता खेत में ट्रैक्टर चला रहे थे. इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ा था कि धोरैया से पंजवारा की ओर जा रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद सड़क जाम, गांव में आक्रोश

मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने अहिरो गांव के समीप सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर मार्ग जाम कर दिया. लोगों ने आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. मां अफसरी खातून, दादी गुलशन और चाचा सलीम का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.

अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन.

जांच में जुटी पुलिस

धोरैया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >