प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभुकों का सर्वे कार्य शुरू

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभुकों का सर्वे कार्य शुरू

पंजवारा. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभुकों के सर्वे का काम शनिवार को बाराहाट प्रखंड के लौढ़िया खुर्द पंचायत भवन में शुरू किया गया. इसको लेकर बाराहाट बीडीओ गोपाल प्रसाद गुप्ता कर्मियों के साथ प्रखंड के लौढ़िया खुर्द पंचायत भवन पहुंचे. पंचायत के मुखिया सहित वार्ड सदस्यों के साथ आवास योजना से वंचित परिवारों से मिलकर उनकी आर्थिक स्थिति, उपलब्ध जमीन आदि की जानकारी ली. बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2018 में आवास योजना का सर्वे कराया गया था. सर्वे में जितने आवास विहीन लाभुकों को चिन्हित किया गया था, उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है. सात वर्ष बाद नये आवास विहीन लाभुकों का सर्वे शुरू किया गया है, जो 31 मार्च तक चलेगा. गाइड लाइन के अनुसार आवास योजना के लाभ से वंचित परिवारों की सूची तैयार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >