समर्थक कर रहे अपने-अपने प्रत्याशी के जीत के दावे

बेलहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद अब क्षेत्र की जनता में परिणाम को लेकर जबरदस्त उत्सुकता दिख रही है.

चांदन. बेलहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद अब क्षेत्र की जनता में परिणाम को लेकर जबरदस्त उत्सुकता दिख रही है. प्रमुख गठबंधन के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के जीत के दावे करते हुए ताल भी ठोक रहे हैं. हालांकि अधिकांश लोगों का अनुमान है कि बेलहर सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है. चौक-चौराहों, चाय की दुकानों व बाजारों में चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. आमजनों का कहना है कि इस बार विकास, शिक्षा व रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं. समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित मान रहे हैं. वहीं प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >