बांका में मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

बांका में अवर निरीक्षक मद्य निषेध भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई। डीएम अंशुल अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

बांका. बिहार अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित मद्य निषेध अवर निरीक्षक पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को जिले के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई.

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सीएमएस उच्च विद्यालय, शाहपुर (बांका), एमडीएन उच्च विद्यालय, डुमरामा (अमरपुर) तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, फतेहपुर (अमरपुर) सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जिले में बनाए गए थे 10 परीक्षा केंद्र

परीक्षा के लिए जिले में कुल 10 केंद्र बनाए गए थे. इनमें आदर्श मध्य विद्यालय, अमरपुर, सीएमएस उच्च विद्यालय, शाहपुर, एमडीएन उच्च विद्यालय, डुमरामा, आरएमके इंटर स्कूल, बांका, एसएस बालिका उच्च विद्यालय, बांका, एसयूवी उच्च विद्यालय, सर्वोदय नगर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अमरपुर चुटिया, टीआरपीएस उच्च विद्यालय, ककवारा, एमआरडी उच्च विद्यालय, बांका तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, फतेहपुर (अमरपुर) शामिल थे.

कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश

सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. परीक्षार्थियों को निर्धारित समय के अनुसार प्रवेश दिया गया तथा कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में जाने की अनुमति मिली.

कहीं से नहीं मिली कदाचार की सूचना

परीक्षा के दौरान जिले के किसी भी केंद्र से गड़बड़ी या कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली. प्रशासन की सतर्क निगरानी और समुचित व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

ALSO READ : बांका के ग्रामीण इलाकों में बिजली फॉल्ट से त्राहि-त्राहि: 5-6 घंटे भी नहीं मिल रही आपूर्ति


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विभांशु सिंह प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >