टोटो के धक्के से छात्रा जख्मी, रेफर

टोटो के धक्के से छात्रा जख्मी, रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव स्थित कचहरी के समीप टोटो के धक्के से स्कूल जा रही 14वर्षीय छात्रा गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी फुलचरण दास की पुत्री चमेली कुमारी सोमवार की सुबह अपने घर से गांव में अवस्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय पढ़ने जा रही थी. तभी कचहरी के समीप विपरीत दिशा से आ रही टोटो ने अनियंत्रित होकर छात्रा को धक्का मार दिया. परिजनों की मदद से जख्मी छात्रा को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी छात्रा का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >